सिडनी, 3 नवंबर | आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यहां रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मेजबान आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लेकिन बारिश के कारण मैच को 15-15 ओवरों का कर दिया गया, जिसमें कि पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 107 रन का स्कोर बनाया।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 38 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन की पारी खेली। उनके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 31 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और केन रिचर्डसन ने दो-दो जबकि एश्नटन एगर ने एक विकेट लिया।

इसके बाद आस्ट्रेलिया को 15 ओवरों में 119 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। आस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 3.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए थे कि तभी फिर बारिश का आ गई और आखिरकार खेल को रद्द ही करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच मंगलवार को केनबरा में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार