भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेले जा रहा है। पहले दिन जब भारत का स्कोर 59 ओवर में 8 विकेट खोकर 208 रन था तब बारिश आ गयी और मैच को रोकना पड़ गया। खेल रोके जानें का समय केएल राहुल 70(105) और मोहम्मद सिराज 0(10) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। अंत में अंपायर्स ने पहले दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी। यह मैच बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था। पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाये। उन्होंने 105 गेंद में 10 चौको और 2 छक्कों की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 
वहीं विराट कोहली ने 64 गेंद में 5 चौको की मदद से 38 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 50 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। विराट और श्रेयस ने 68 (95) रन की साझेदारी निभाई। शार्दुल ठाकुर ने 33 गेंद में 3 चौको की मदद से 24 रन बनाये। राहुल और शार्दुल ने सातवें विकेट के लिए 43 (68) रन जोड़े। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट कागिसो रबाडा ने चटकाए। ये टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाज का 14वां 5 विकेट हॉल है। नांद्रे बर्गर ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं मार्को यानसेन एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

Advertisement

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार