22 दिसंबर,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित निकोलस पूरन (89) और कीरोन पोलार्ड (नाबाद 74) के शानदार अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 48.4 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 316 रन बनाकर मैच जीत लिया।   

Advertisement

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वो कारनामा कर दिखाया जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। इस मैदान पर पहला मुकाबला 27 जनवरी 1982 को भारत औऱ इंग्लैंड के बीच खेला गया था। 

इस स्टेडियम के 37 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 271 रन बनाए थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार