Australia vs England Perth Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में दोनों ही टीमों की शुरूआत खराब रही। 

Advertisement

पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जैक क्रॉली (0) के रूप में मिचेल स्टार्क ने पहला झटका दिया। उस समय इंग्लिश टीम का रन का खाता नहीं खुला था। 

Advertisement

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने पहला झटका दिया। उन्होंने डेब्यू मैच खेल रहे जेक वेदरल्ड (0) को अपना शिकार बनाया और तब तक मेजबान टीम के स्कोरकार्ड पर कोई रन नहीं था। 

एशेज सीरीज के 143 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का पहली पारी में पहला विकेट 0 पर गिरा है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमे हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए, इसके अलावा ओली पोप ने 46 रन और जेमी स्मिथ ने 33 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए 58 रन देकर 7 विकेट लिए। इसके अलावा ब्रेंडन डॉगेट ने 2 विकेट और कैमरून ग्रीन ने 1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार