6 फरवरी। न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रनों से हरा दिया। यह भारत की टी-20 में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी हार है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 19.2 ओवरों में 139 रनों पर ढेर हो गई। 

भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। शिखर धवन ने 29 और विजय शंकर ने 27 रन बनाए। 

Advertisement

आपको बता दें कि टी-20 इटंरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली दफा हुआ है जब भारत के खिलाफ 4 गेंदबाजों ने 2 - 2 या उससे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे हैं। आजे मैच में लॉकी फग्र्यूसन (2), टिम साउदी (2), ईश सोढ़ी(2) और मिशेल सैंटनर (3) ने ऐसा कारनामा कर दिखाया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार