नई दिल्ली, 13 जुलाई (CRICKETNMORE)| चोट के कारण कई बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल फिट होकर आगामी श्रीलंका दौरे के लिए तैयार हैं। राहुल कंधे में चोटे के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। 

Advertisement

राहुल इसी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में नहीं खेल पाए थे। साथ ही चैम्पियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज दौरे पर भी नहीं जा पाए थे। 

Advertisement

राहुल का कहना है कि चोट खेल का हिस्सा है। हालांकि उन्होंने इस बात को माना की चोट के कारण बड़े टूर्नामेंट में न खेल पाना काफी तकलीफदेह होता है। 

राहुल ने आईएएनएस से कहा, "चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाना खेल का हिस्सा है। जाहिर सी बात है मैंने क्रिकेट को मिस किया, आईपीएल में नहीं खेल पाया जो भारत में सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। चैम्पियंस ट्रॉफी मेरा पहला आईसीसी टूर्नामेंट होता। यह मेरे करियर में बड़ा मौका होता। मैं चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया जिससे मैं थोड़ा निराश हूं।"   टीम इंडिया में धोनी और युवराज सिंह के भविष्य पर कोच रवि शास्त्री ने सुनाया अपना फैसला

चोट से वापसी करने के बाद राहुल को श्रीलंका दौरे पर टेस्ट टीम में जगह मिली है। वह चार महीने के बाद मैदान पर वापसी करेंगे। 

राहुल ने कहा कि फिटनेस हासिल करने के लिए उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा और अब वह श्रीलंका दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

Advertisement

सलामी बल्लेबाज के मुताबिक, "कंधे की चोट की सर्जरी हुए तीन महीने का समय हो गया है। मैंने फिटनेस हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। मैं श्रीलंका दौरे के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। यह मेरे लिए सिर्फ शारीरिक तौर पर चुनौतीपूर्ण है बल्कि मानसिक तौर पर भी बड़ी चुनौती है।"

राहुल ने इस बात को माना कि इस उम्र में चोटों से जूझना अच्छी बात नहीं है, खासकर तब जब वह अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।

उन्होंने कहा, "24-25 की उम्र में चोटिल होना होना अच्छी बात नहीं है, खासकर तब जब मैं अच्छी फॉर्म में हूं। मैं अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट्स में खेल रहा हूं। अब यह समय है जब मैं अपने देश के लिए ज्यादा मैच खेलना चाहता हूं। मैं हर चीज सही कर रहा हूं। मैं अपनी फिटनेस का ध्यान रख रहा हूं और अपने खान पान का भी।"

Advertisement

श्रीलंका दौरे के लिए विशेष तैयारी के सवाल पर राहुल ने कहा, "मैं हर पल बेहतर फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं। नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास जारी है, जहां मैं गेंद को अच्छा मार रहा हूं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार