न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सुरक्षा का हवाला देते हुए मैच से ठीक 5 मिनट पहले पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऐसा करने के बाद पूरे पाकिस्तान में मातम पसरा हुआ है। पाकिस्तान के मौजूदा व पूर्व क्रिकेटर्स पाकिस्तान की चौतरफा किरकिरी होने पर हाय तौबा मचाए हुए हैं। इस घटना से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

अब आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार 5 देशों की सुरक्षा एजेंसियों की नजर इस पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच पर थी और उन्होंने इस दौरे को रद्द करवाने में अहम भूमिका निभाई है। इन देशों में न्यूजीलैंड, कनाडा, यूएसए, यूके और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है। इस सीरीज को लेकर कुछ धमकी मिली थी जिसके बाद दोनों देशों की सरकार की आपसी सहमति से इसे कैंसिल करवा दिया गया।

NZ Herald में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार यह कहा जा रहा कि मैच से पहले न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच एक लंबी बात चली जिसके बाद इस वनडे और टी-20 दौरे को रद्द करने का फैसला किया गया। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम साल 2003 के बाद 18 सालों के बाद पाकिस्तान के दौरे पर गई थी पर दुर्भाग्यवश बिना एक भी मैच खेले उन्होंने लौट कर वापस आना पड़ा।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री का यह कहना था कि उनके सभी सुरक्षा एजेंसियों ने यह आगाह किया था कि अगर कीवी टीम होटल से बाहर एक भी कदम रखेगी तो उनके ऊपर हमला हो सकता है।

हालांकि पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी इस बात का दावा कर रहे हैं कि लोग जानबूझकर पाकिस्तान की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। शोएब अख्तर, मोहम्मद हाफिज, बाबर आजम से लेकर रमीजा राजा तक ये कह रहे है कि कई देश नहीं चाहते कि पाकिस्तान में फिर से क्रिकेट की वापसी हो।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार