भारतीय झंडा संहिता के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना गुनाह है। इसमें ये भी शामिल है कि तिरंगे पर कुछ लिखना भी गलत है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (shaheen afridi) की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो भारतीय झंडे को हाथ में लेकर उसपर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहीन अफरीदी की इस तस्वीर के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि अफरीदी साहब ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है।
# फैंस दे रहे हैं रिएक्शन
इसके साथ ही उस शख्स के खिलाफ भी एक्शन लेने की मांग हो चली है जिसने पाकिस्तानी क्रिकेटर को भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिया था। इस फोटो के वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'झंडे पर चित्र बनाना, कुछ भी लिखना, साइन करना उसका अपमान है। जो भी झंडा लेकर गया है उसके खिलाफ शिकायत होनी चाहिए।'
# क्या पाकिस्तानी झंडे पर साइन कर देते शाहीन
दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्लीज झंडे पर साइन करके या किसी के साइन लेकर उसका अपमान मत करिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कम से कम शाहीन में तो इनती मैच्योरिटी होनी चाहिए थी कि किसी के राष्ट्रीय ध्वज पर साइन करना उसका अपमान होता है। अगर किसी पाकिस्तानी फैन ने उन्हें उनके देश का झंडा दिया होता तो क्या वो उस पर साइन करते? लेकिन ये इंडियन फ्लैग है इसलिए उन्हें फर्क नहीं पड़ता।'
# क्रिकेटर से हुई है गलती से मिस्टेक
बहरहाल इस बात की उम्मीद शाहीन अफरीदी से नहीं की जा सकती कि उन्हें भारतीय झंडा संहिता के बारे में पता हो। ऐसे में इस घटना को केवल गलती से मिस्टेक भी कहा जा सकता है। वहीं अगर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की बात करें तो पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत और इंग्लैंड मे से किसी एक टीम से उनकी टक्कर 13 नवंबर को MCG के मैदान पर होगी।