16 जुलाई। बुलावायो में खेले गए दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के तरफ से फखर जमान ने कमाल किया और अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाने में सफल रहे। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

Advertisement

फखर जमान 117 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं बाबर आजम 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा ओपनर इमाम उल हक ने 44 रन की पारी खेली। इमाम उल हक और फखर जमाने में पहले विकेट के लिए 119 रन की पार्टनरशिप की। स्कोरकार्ड

Advertisement

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे की टीम ने 194 रन बनाए थे जिसे पाकिस्तान की टीम ने केवल एक विकेट खोकर  36 ओवर में 195 रन बनाकर जीत लिया। शानदार शतक जमाने वाले फखर जमान को मैन ऑ फ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में पाकिस्तान की टीम के तरफ से एक खास कारनामा दोहराया गया है। आपको बता दें किसी वनडे सीरीज में पाकिस्तान के दो ओपनरों के द्वारा शतक जमाने का यह मामला साल 2011 के बाद दूसरी दफा हुआ है।

साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान के दो ओपनर मोहम्मद हाफिज और मोहम्मद शहजाद शतक जमाने में सफल रहे थे।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार