पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए तस्मानिया के ऑलराउंडर डेमियन राइट (Damien Wright) को नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल लैंगवेल्ट की जगह ली है। राइट ने 123 फर्स्ट क्लास और 106 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: 406 और 130 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 3824 रन दर्ज हैं।

Advertisement

वह पंजाब किंग्स के हेड कोच अनिल कुंबले, असिस्टेंट कोच एंडी फ्लॉवर, बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर और फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स के साथ मिलकर काम करेंगे। 

Advertisement

राइट बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न स्टार्स में कोच की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ भी उन्होंने काम किया है। 2018 में वह बांग्लादेश की अंडर-19 टीम के कोच थे। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड के भी गेंदबाजी कोच रहे हैं। 

बता दें कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2021 में अपना पहला मुकाबला 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। पंजाब के पहले तीन मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके अलावा केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम अगले दो मैच अहमदाबाद और फिर 4 मैच चेन्नई में खेलेगी। टीम अपने आखिरी पांच लीग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार