India Tour Of Australia 2020-21: भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर से शुरू होना है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर को एडिलेड में खेलना है। इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग चुका है क्योंकि कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पहला टेस्ट खेलने के बाद पितृत्व अवकाश के चलते स्वदेश लौट जाएंगे। 

Advertisement

इस बीच पूर्व आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलन बॉर्डर ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। एलन बॉर्डर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'कोहली को ऑस्‍ट्रेलियाई टीम में होना चाहिए था। मैं कोहली के साथ एक टीम में रहना पसंद करूंगा। हम सोच रहे थे कि वह अपने नए बच्‍चे के बारे में यहां सोच रहे हैं और वह ऑस्‍ट्रेलिया में अपना समय बिताएंगे।'

Advertisement

बॉर्डर ने आगे कहा, 'विराट कोहली पूरे दिल से मैदान पर उतरते हैं और फील्ड पर दमदार प्रदर्शन करते हैं। जिस तरह खेलते हैं। विराट कोहली की आक्रमकता और खेल के प्रति उनका जुनून मुझे काफी पसंद है। भारतीय टीम को निश्चित तौर पर उनकी कमी खलने वाली है। विराट में गजब की प्रतिभा है और जिस तरह मैं उन्‍हें देखता हूं वह कमाल के हैं। इस वक्त विराट बहुत अच्‍छे से भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।'

बता दें कि भारत का यह ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 3 वनडे और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज से रोहित शर्मा के बाहर हो जाने से टीम इंडिया को झटका लग चुका है वहीं अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी लाज बचाने में कामयाब हो पात ही या नहीं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार