पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) छोड़ दी, जिससे राजनीतिक बिरादरी हैरान रह गई। अब उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी इस चीज का खुलासा किया है। रायडू ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के ILT20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सीज़न में एमआई एमिरेट्स की तरफ से खेलने के लिए उन्होंने राजनीति से ब्रेक लिया है। पार्टी में शामिल होने के सिर्फ आठ दिन बाद ही पूर्व क्रिकेटर ने पार्टी छोड़ दी थी। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी द्वारा 45 दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्टिवल का शुभारंभ करने के दो दिन बाद 28 दिसंबर को रायडू YSRCP में शामिल हुए। रायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ने के अपने फैसले का कारण नहीं बताया, लेकिन पुष्टि की कि वह राजनीति से ब्रेक ले रहे हैं और वह जल्द ही अपने भविष्य के कदम के बारे में खुलासा करेंगे। 

अंबाती रायडू का स्पष्टीकरण रविवार को ही आया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि वह प्रोफेशनल स्पोर्ट्स खेलते समय और मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी को रिप्रेजेंट करते हुए राजनीतिक रूप से गैर-संबद्ध (non-affiliated) रहना चाहते थे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, "मैं अंबाती रायडू 20 जनवरी से दुबई में आगामी आईएलटी20 में मुंबई इंडियंस को रिप्रेजेंट करूंगा। जिसके लिए  प्रोफेशनल स्पोर्ट्स खेल खेलते समय राजनीतिक रूप से गैर-संबद्ध होना आवश्यक है।"

Also Read: Live Score

ILT20 के दूसरे सीज़न में अंबाती रायडू 2017 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस छोड़ने के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे। ILT20 19 जनवरी से 17 फरवरी तक 3 स्थानों दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेला जाएगा। रायडू ने सीएसके के साथ अहमदाबाद में आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीती थी। रायडू ने जीत के बाद आईपीएल से संन्यास की घोषणा की और राजनीति में शामिल होने के अपने इरादे का संकेत दिया।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार