भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ दिन पहले आईपीएल से अचानक रिटायर होने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले से फैंस भौंचक्के रह गए लेकिन अब अश्विन ने इस रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी है। अश्विन ने अचानक संन्यास लेने पर चुप्पी तोड़ते हुए विदेशी लीग में खेलने की अपनी इच्छा का ज़िक्र किया है।

Advertisement

हाल ही में, इस ऑफ स्पिनर ने विदेशी लीग में खेलने की अपनी इच्छा के बारे में खुलकर बात की और कहा कि उन्हें कम लोकप्रिय रास्ते चुनना पसंद है। उन्होंने ये भी कहा कि वो क्रिकेट खेलना और उसका आनंद लेना जारी रखेंगे। अश्विन के आईपीएल से रिटायर होने के साथ ही उनके 17 साल के टी-20 सफर का अंत भी हो गया।

Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं ये नहीं कहूंगा कि ये एक सुनियोजित फैसला है। लेकिन, मेरी ज़िंदगी का तरीका कम चले रास्तों पर चलना रहा है। लेकिन, मैं किसी खास दिशा में न जाने के लिए कुछ नहीं करता। मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि मेरे मन में विदेश में खेलने का विचार नहीं था। ये विचार मेरे मन में था। मेरे मन में, मैं अपने क्रिकेट करियर के अंतिम चरण में क्रिकेट का पूरा आनंद लेना चाहता हूं। मैं जीवन में कोई पछतावा नहीं चाहता। मैं निश्चित रूप से क्रिकेट खेलता रहूंगा। मेरे लिए, क्रिकेट बहुत खुशी का स्रोत है।"

आगे बोलते हुए अश्विन ने कहा, "मैंने सोचा कि क्या मुझे अगले सीज़न में आईपीएल खेलना चाहिए। तीन महीने का आईपीएल थोड़ा ज़्यादा लग रहा था। मैं ज़िंदगी के उस पड़ाव पर पहुंच गया हूं जहां मैं तीन महीने आईपीएल खेलना चाहता हूं, लेकिन ये बहुत थका देने वाला होता है। इसलिए मैं एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी से हैरान हूं। वो सिर्फ़ तीन महीने ही खेलते हैं। लेकिन, उम्र बढ़ने के साथ, उन तीन महीनों में खेलने की क्षमता कम होती जाती है। तीन महीने की यात्रा, मैच खेलना और मैच के बाद रिकवरी आसान नहीं होती। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, रिकवरी की क्षमता कम होती जाती है। रिकवरी के बाद, आपको फिर से खेलना होता है। मैंने इन सब के बारे में बहुत सोचा। इसमें स्वास्थ्य का पहलू भी शामिल है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अपनी बात खत्म करते हुए अश्विन ने कहा, "मैं सोच रहा था कि क्या मैं तुरंत कोचिंग शुरू कर सकता हूं। लेकिन फिर मैंने सोचा कि ये मोमबत्ती अभी भी जल सकती है। इसलिए मैं खेलना चाहता हूं। मान लीजिए, अगर आप विदेश जाकर खेलते हैं, तो आप उस अनुभव का आनंद ले सकते हैं। ज़्यादातर लोग आपको सड़कों पर नहीं पहचानेंगे, आप मज़े कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि मैं दुनिया भर में घूमूंगा और हर लीग में हिस्सा लूंगा। नहीं, मैं साल में 10 महीने नहीं खेल सकता। मैं मौकों का इंतज़ार करूंगा और देखूंगा कि मैं अलग-अलग टीमों की योजनाओं में कैसे फिट बैठता हूं। मैंने ऐसी ही एक लीग के लिए पहले ही पंजीकरण करा लिया है। देखते हैं क्या होता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार