चेन्नई सुपर किंग्स को (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।  फ्रेंचाइजी के सीएओ के.एस. विश्वनाथन ने बुधवार (19 मार्च) को इसकी पुष्टि की।

Advertisement

31 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और वह समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे।

Advertisement

सीएसके के सीईओ के के.एस विश्वनाथन ने स्पोर्टस्टार से कहा, "यह हमारे लिए एक बड़ा झटका है। एलिस एक अहम गेंदबाज हैं, खासकर डेथ ओवर्स में। हम उनके विकल्प तलाश रहे हैं।”
 

एलिस का बाहर होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है क्योंकि टीम ने पिछले सीजन के बाद मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया था। एलिस के अलावा चेन्नई के पास बतौर विदेशी खिलाड़ी तेज गेंदबाजी के लिए मैट हेनरी और जेमी ओवरटन का विकल्प है। जैक फॉक्स भी टीम में हैं लेकिन उनके पास अनुभव नहीं है।

भारतीय तेज गेंदबाज के तौर पर खलील अहमद और अंशुल कंबोज हैं। जिन्होंने पिछले सीजन अपने डेब्यू पर प्रभावित किया था। फिर रामकृष्ण घोष हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी-20 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। इनके अलावा दो बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी हैं गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी।

एलिस की जगह चेन्नई गेराल्ड कोएत्जे, अल्जारी जोसेफ, झाय रिचर्ड्सन, राइली मेरेडिथ, स्पेंसर जॉनसन और वियान मुल्डर जैसे विकल्पों की तरफ जा सकती है क्योंकि उनके पास आईपीएल खेलने का भी अनुभव है।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स आगामी सीजन में अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहटी में खेलेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार