इंग्लैंड के पूर्व कप्तान औऱ टेड डेक्सटर ( Ted Dexter) का बुधवार (25 अगस्त) को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। डेक्सटर ने 1958 से 1968 तक इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 30 टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी भी की। 

Advertisement

इंग्लैंड के सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार डेक्सटर ने अपने करियर में 47.89 की औसत से 4502 रन बनाए, जिसमें 9 शतक औऱ 27 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 21150 रन बनाए, जिसमें 51 शतक और 108 अर्धशतक जड़े थे। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 66 विकेट चटकाए। 

Advertisement

डेक्सटर 1989 से 1993 तक इंग्लैंड के चीफ सिलेक्टर भी रहे। 

डेक्सटर क्रिकेट में डिजिटल तकनी की क्रांति लेकर आए थे।उन्होंने डेलॉइट रैंकिंग तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे 80 के दशक में टेस्ट खिलाड़ियों की रैंकिंग में इस्तेमाल किया जाता था। आईसीसी ने उनके इस विधि को अपनाया और उससे ही अब खिलाड़ियों की रैंकिंग निर्धारित होती है। 

बता दें कि भारत के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी डेक्सटर को श्रद्धांजलि देने के लिए बाजू पर खाली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे।    

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार