IPL 2020: इ़ंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 13 के 22वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 69 रनों से करारी शिकस्त दी है। यह इस सीजन में पंजाब की लगातार चौथी हार है। इस हार के बाद से किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 

Advertisement

मैक्सवेल बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और अबतक खेली गई 6 पारियों के दौरान 1, 5, 13, 11, 11* और 7 रन ही बनाए हैं। मैक्सवेल की खराब फॉर्म किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए निश्चित ही चिंता की बात है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर केविन पीटरसन ने मैक्सवेल को लेकर बड़ी बात कही है।

Advertisement

केविन पीटरसन ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'किंग्स इलेवन पंजाब को मैक्सवेल से हटकर कुछ सोचना होगा। आप इस तरह से एक विदेशी खिलाड़ी का स्पॉट नहीं खराब कर सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने इस आईपीएल में बिल्कुल भी रन नहीं बनाए हैं। टीम को मैक्सवेल के अलावा अन्य विकल्पों की तरफ भी देखना शुरू करना होगा।'

पीटरसन ने आगे कहा, 'मैच के दौरान केएल राहुल को अपने विदेशी खिलाड़ियों का समर्थन नहीं मिल रहा है। निकोलस पूरन ने पिछले मैच में रन बनाए हैं लेकिन मैक्सवेल की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। मैक्सवेल को या तो दरकिनार करना पड़ेगा या फिर सिर्फ उन्हें एक और मैच में मौका मिलना चाहिए।' बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब को अपना अगला मैच 10 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार