जब से ये खबर सामने आई है कि कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर टीम की प्लेइंग इलेवन का चयन करने में भी शामिल रहते हैं तभी से अलग-अलग पूर्व क्रिकेटर्स इस मामले पर अलग-अलग राय देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व इंग्लिश कप्तान और मौजूदा क्रिकेट पंडित माइकल वॉन ने वेंकी मैसूर की इस दखलअंदाजी पर उनको फटकार लगाई है। 

Advertisement

वॉन ने केकेआर के सीईओ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'जाओ और कैश गिनो' और 'क्रिकेट के लोगों को क्रिकेट के फैसले लेने दो'। नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हाल ही में ये कहकर हलचल मचा दी थी कि मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के अलावा, मैसूर 'स्पष्ट रूप से टीम चयन में शामिल' हैं। हालांकि आईपीएल में इस तरह की भागीदारी कोई नया मुद्दा नहीं है।

Advertisement

इस मामले में वॉन ने अपनी राय देते हुए कहा, "खेल में मेरा विश्वास है कि सीईओ कैश की गिनती करने के लिए है। एक बार जब वो प्रबंधन संरचना कोच और कप्तान के साथ हो जाती है, तो एक सीईओ को चयन के आसपास कहीं नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है, अब जाओ और कुछ कैश गिन लो, जो कुछ भी नकद आ रहा है। यही उसका काम है। क्रिकेट के लोगों को क्रिकेट निर्णय लेने दें।"

आगे बोलते हुए वॉन ने कहा, "क्रिकेट का ज्ञान रखने वालों को इसीलिए वहां रखा गया है और यदि वो पर्याप्त रूप से अच्छा नहीं करते हैं, तो ठीक है, आप उन्हें बर्खास्त कर दें। ये पेशेवर खेल की प्रकृति है। लेकिन उन्हें वो शक्ति दें, उन्हें टीम चुनने की स्वतंत्रता दें, सही भूमिका, सही समाधान के साथ आओ। और आईपीएल के अंत में आप तय करते हैं कि आप कोच और कप्तान से खुश हैं या नहीं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार