Pakistan tour of New Zealand: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने पाक खेमे में खिलाड़ियों की उम्र को लेकर धोखाधड़ी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आसिफ, जिनका क्रिकेटिंग करियर स्पॉट फिक्सिंग के मामले में दोषी पाए जाने के बाद पूरी तरह से खत्म हो गया उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों की उम्र नौ से दस साल ज्यादा है और उन्होंने आयु प्रमाण पत्र पर गलत उम्र लिखवाई है।

Advertisement

मोहम्मद आसिफ न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियो के अप्रोच से पूरी तरह से दुखी नजर आए और उन्होंने कहा कि गेंदबाज की उम्र कुछ है और लिखवाई कुछ है जिसके कारण वह लंबे समय तक गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं। वह लंबे-लंबे स्पेल नहीं कर पा रहे हैं और जो पिच गेंदबाजों के लिए स्वर्ग है वहां पर भी उनकी जमकर पिटाई हो रही है।

Advertisement

पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की 101 रनों की हार के बाद आसिफ ने यह कमेंट किया है। किवी बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की युवा तेज गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए थे जिसके चलते आसिफ का गुस्सा फूटा है। आसिफ ने कहा, 'इन बच्चों के पास ज्ञान नहीं है। वे नहीं जानते कि बल्लेबाज को सामने के पैर पर कैसे गेंद करें।'

मोहम्मद आसिफ ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि टीम की कोचिंग भी ठीक से हो रही है। गेंदबाजों को यह भी नहीं पता कि इन विकेटों पर कैसे गेंदबाजी की जाए। जब ​​वे विकेटों पर गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं, तो गेंद विकेटकीपर के पास चली जाती है। उनके पास नियंत्रण नहीं है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार