मेलबर्न, 27 अप्रैल| अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेलकम स्पीड का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रोबटर्स कोरोनावायरस के कारण बोर्ड के नुकसान की सही तस्वीर पेश करने में विफल रहे हैं। स्पीड 1997 से 2001 तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ और 2001 से 2008 तक आईसीसी के सीईओ रह चुके हैं।

Advertisement

उन्हेंने कहा कि वित्तीय मामले काफी जटिल हैं और रोबर्ट्स अभी भी इस भयानक स्थिति को लेकर चीजों को स्पष्ट करने में विफल रहे हैं।

Advertisement

रोबटर्स ने हाल में कहा था कि स्टाक बाजार में निवेश से बोर्ड को काफी नुकसान हुआ है।

स्पीड ने एसईएन रेडियो से कहा, " मुझे लगता है कि यहां स्पष्टता नहीं है। मैंने लेख में देखा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टाक बाजार में लाखों डालर गंवाए। "

उन्होंने कहा, " स्टाक बाजार में लाखों डालर गंवाने से पहले लाखों डालर कमाए भी हैं। उन्होंने अपने मुनाफे का एक हिस्सा गंवा दिया। लेकिन उन्होंने कुछ गंवाया नहीं है क्योंकि कुछ बेचा नहीं है। यह समस्या है।"

स्पीड ने कहा, " मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट के वित्तीय संकट को लेकर काफी अच्छी तरह चीजों को स्पष्ट किया गया है। ये काफी जटिल हैं और मुझे लगता है कि रोबर्ट्स ने चीजों को स्पष्ट करने का प्रयास किया लेकिन इन्हें समझ पाना बेहद मुश्किल है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार