IPL 2020: इ़ंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 13 के 23वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 46 रनों से हरा दिया है। यह इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार है। इस हार के बाद से राजस्थान रॉयल्स के सलामी युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान यशस्वी ने काफी धीमी बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदो पर 34 रन बनाए जिसके चलते वह काफी ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने यशस्वी जायसवाल का बचाव किया। आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, '19 साल के खिलाड़ी का मजाक उड़ाने से पहले अपने आप से पूछें कि जब आप 19 साल के थे, तब क्या कर रहे थे? जिस बच्चे का आप मजाक उड़ा रहे हैं वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहा था। इस खिलाड़ी ने मुंबई की ओर से लिस्ट ए क्रिकेट में डबल सेंचुरी बनाई है।'

Advertisement

बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में जायसवाल ने 90 की स्ट्राइक रेट से तीन मैचों में महज 40 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से खेलते हुए 400 से ज्यादा रन बनाए थे। विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी के चलते यशस्वी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। यशस्वी ने विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में झारखंड के खिलाफ 203 रनों की पारी खेली थी। 

वहीं अगर आईपीएल सीजन 13 की बात करें तो 6 मैचों में 2 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम सातवें स्थान पर है। वहीं 6 मैचों में 5 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स पहले स्थान पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स की टीम का अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार