टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट और मशहूर कमेंटेटर इरफान पठान  (Irfan Pathan) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के लिए अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है। पठान ने अपनी इस टीम में विराट कोहली, राशिदश खान और जोफ्रा आर्चर जैसे स्टार खिलाड़ियों को जगह दी है। 

Advertisement

साथ ही पठान ने चौंकाते हुए अपनी इस टीम का कप्तान रोहित शर्मा को नहीं कीरोन पोलार्ड को बनाया है। 

Advertisement

पठान ने ओपनिंग के लिए केएल राहुल और शिखर धवन की जोड़ी को रखा है। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर चैंपियन मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव और चार पर एबी डी विलियर्स को जगह दी है। 

ऑलराउंडर रहे पठान ने अपनी टीम में तीन ऑलराउंडर शामिल किए हैं। कप्तान संभाल रहे पोलार्ड के अलावा मार्कस स्टोइनिस औऱ राहुल तेवतिया को चुना है। प्रमुख स्पिनर के तौर पर उन्होंने युजवेंद्र चहल को जगह दीस है। चहल इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में एकमात्र स्पिनर हैं।

वह टी नटराजन और मोहम्मद शमी में से किसी एक को जगह देने पर असमंजस में थे। लेकिन नई और पुरानी दोनों गेंदों से गेंदबाजी की काबिलियत के चलते उन्होंने मोहम्मद शमी को चुना। उनकी टीम को दो अन्य तेज गेदंबाज कागिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह हैं। दोनों इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। 

इरफान पठान की आईपीएल 2020 XI

Advertisement

केएल राहुल, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, एबी डी विलियर्स, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, राहुल तेवतिया, युजवेंद्र चहल, कागिसो रबाडा, जसमीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार