टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आमरे (Pravin Amre) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले दो सीजन के लिए टीम का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार (6 जनवरी) को एक प्रैस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

52 साल के आमरे पहले भी दिल्ली की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2014 से 2019 तक आमरे ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम में टैलेंट स्काउट हेड की भूमिका निभाई थी। अब वह दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़ेंगे जिसमें रिकी पोटिंग, मोहम्मद कैफ और विजय दहिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 
आमरे ने कहा, “ अपने साथ जोड़ने के लिए मैं दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट का धन्यवाद करता हूं। 2020 में टीम अपने पहले आईपीएल फाइनल में पहुंची, यह निश्चित रूप से टीम के साथ जुड़ने का एक रोमांचक समय है। मैं एक बार फिर रिकी और सभी खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए तैयार हूं। 

Advertisement

बता दें की आमरे ने भारत के लिए 11 टेस्ट और 37 वनडे मैच खेले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही उनके आंकड़े ज्यादा खास नहीं रहे लेकिन घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ी और कोच के तौर पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उनके कोच रहते हुए मुंबई ने 3 बार रणजी ट्रॉफी अपने नाम की, साथ ही वह भारत के कई इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के पर्सनल कोच भी रहे हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार