पूर्व भारतीय कप्तान व भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव को हार्ट अटैक है। खबरों की माने तो उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इकनॉमिक्स टाइम्स की पत्रकार टीना ठाकर ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत सही नहीं चल रही थी। कपिल देव की कप्तानी में ही भारत ने पहली बार साल 1983 में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
कपिल को इंटनेशनल क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। 1978 में डेब्यू करने वाले कपिल देव डेढ़ दशक से भी ज्यादा शतक के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे।
कपिल अपने करियर के दौरान शानदार फिटनेस के लिए जाने जाते थे। वह कभी फिटनेस की समस्या के कारण टीम से बाहर नहीं हुए थे।