पिछले 10 सालों में कप्तान कोई भी रहा हो लेकिन उस कप्तान के अंडर भारतीय टीम एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई और बड़े मुकाबलों में टीम इंडिया की हार का सिलसिला इस कद्र बढ़ चुका है कि अब तो फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस टीम को चोकर्स भी कहने लगे हैं। हाल ही में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद तो ये टैग काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Advertisement

टीम इंडिया को इस समय बेशक ज्यादातर लोग चोकर कह रहे हैं लेकिन भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री इस टैग को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनके पास सभी आलोचकों को एक स्पष्ट जवाब था। हाल ही में एक बातचीत में, शास्त्री ने बताया कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में बेशक आईसीसी ट्रॉफियां ना जीती हों लेकिन इसके लिए किसी एक व्यक्ति पर दोष नहीं मढ़ा जा सकता है।

Advertisement

शास्त्री ने द वीक के साथ इंटरव्यू में कहा, "मैं ये नहीं कहूंगा। मेरा मतलब है, ये दो टीमें जो खेल रही थीं (भारत और ऑस्ट्रेलिया) एकमात्र ऐसी दो टीमें थीं जिनके पास तीनों विश्व कप जीतने का मौका था और ऐसा नहीं है कि हमें (विश्व कप में) पछाड़ दिया गया है। हम सेमीफाइनल में रहे हैं, हम फाइनल में रहे हैं लेकिन हम ट्रॉफी नहीं जीत पाए क्योंकि जब आप बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं तो आपको संयुक्त प्रयास की जरूरत होती है। आप एक व्यक्ति, एक कप्तान को दोष नहीं दे सकते।'' 

Also Read: Live Scorecard

इसके साथ ही शास्त्री ने ये भी कहा कि भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार गया क्योंकि किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, “आपको विश्व कप, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में शतक की आवश्यकता होती है। तब आपके पास इसे गेंदबाजों के लिए स्थापित करने और ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका होता है। यदि आप शतक रन नहीं बना पाते हैं, तो आपको कम से कम तीन 50 रन की पार्टनरशिप्स की जरूरत होती है, चाहे वो टेस्ट, टी20 या वनडे क्रिकेट कोई भी फॉर्मैट हो। यदि आपने ऐसा नहीं किया है, तो आप जीतने के योग्य नहीं हैं।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार