कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अभिषेक  नायर  (Abhishek Nayar) को नया हेड कोच नियुक्त किया है, फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को इसकी जानकारी दी। नायर ने चंद्रकांत पंडित(Chandrakant Pandit) की जगह ली है,  जिन्होंन 3 साल यह जिम्मेदारी संभाली थी और उनके रहते हुए कोलकाता की टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। 

Advertisement

पंडित इस साल की शुरूआत में केकेआर की टीम से अलग हो गए थे, उसके बाद से फ्रेंचाइजी नए हेड कोच की तलाश में थी। नायर की नियुक्ति से फ्रेंचाइजी की हाल की उस प्रथा को जारी रखा गया है जिसमें यह रोल एक भारतीय कोच को सौंपा गया है।

Advertisement

42  साल के नायर को उनके समकालीन और प्रगतिशील कोचिंग तरीकों के लिए खिलाड़ियों के बीच काफी सम्मान दिया जाता है और केकआर मैनेजमेंट द्वारा भी। नायर इससे पहले पांच साल तक केकेआर के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। वह 2025 के सीजन में टीम का हिस्सा नहीं थे  क्योंकि उस  समय  वह भारतीय टीम  के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। नायर एक साल तक भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रहे हैं। 

नायर ने कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर काम किया है और उन्हें काफी सफल नतीजे मिले हैं, जिसमें रोहित शर्मा,केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे  स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। रोहित ने कई मौकों पर, नायर ने उनके समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया ।

Also Read: LIVE Cricket Score

नायर के अलावा टीम के सपोर्ट स्टाफ में मेंटर ड्वेन ब्रावो हैं। इससे पहले गेंदबाजी कोच भरत अरुण भी केकेआर की टीम से अलग होकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ जुड़े हैं। फ्रेंचाइजी ने फिलहाल अरुण की  जगह किसी और के नाम का ऐलान नहीं किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार