इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से पिछड़ रही है और ऐसे में एक सवाल सबके मन में घूम रहा है कि क्या जसप्रीत बुमराह मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं। बुमराह ने हेडिंग्ले में पहला और लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट खेला था। एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में, दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने आराम लिया था।

Advertisement

सीरीज़ से पहले, मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खुलासा किया था कि बुमराह केवल तीन मैच ही खेल पाएंगे। ऐसे में अब भारतीय फैंस ये जानना चाहते हैं कि बुमराह क्या आखिरी दोनों टेस्ट खेलेंगे या सिर्फ एक और अगर वो एक ही मैच खेलेंगे तो वो कौन सा होगा? भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने खुलासा किया कि उन्होंने सुना है कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहला, तीसरा और पांचवां टेस्ट खेलेंगे।

Advertisement

हालांकि, गुप्ता ने बुमराह से अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। दीप दासगुप्ता ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा, "जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट में, बिल्कुल हां। मैंने अफवाहें सुनी हैं कि उनके लिए पहले, तीसरे और पांचवें टेस्ट में खेलने की योजना थी। लेकिन अब, जब भारत 1-2 से पीछे है, तो चौथा टेस्ट बहुत ही अहम हो जाता है। आप निश्चित रूप से चाहेंगे कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज खेले।"

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "दोनों टेस्ट मैचों के बीच आठ दिन का अंतर है। ये देखना बाकी है कि चौथे टेस्ट के बाद पांचवां टेस्ट प्रासंगिक रहता है या नहीं, लेकिन चौथे टेस्ट की प्रासंगिकता काफ़ी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि बुमराह ने अब तक दोनों टेस्ट मैचों में 86.4 ओवर फेंके हैं। उनका औसत 21 का है और स्ट्राइक रेट 43.33 का है। आने वाले कुछ दिनों में चौथे टेस्ट में बुमराह की भागीदारी चर्चा का विषय रहेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो खुद क्या चाहते हैं और क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें चौथे टेस्ट के लिए मैदान पर उतारता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार