पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच गौतम गंभीर ने अपने संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली के दस विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम एक 'जन रसोई' भोजनालय खोलने की योजना बनाई है। गौतम गंभीर के इस कृत्य ने फैंस का दिल जीत लिया है। 'जन रसोई'  के माध्यम से जररूतमंद लोगों को मात्र 1 रुपये में दोपहर का भोजन दिया जाएगा।

Advertisement

गौतम गंभीर के कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि गुरुवार को गांधी नगर में पहले भोजनालय की शुरुआत की जाएगी। वहीं जन रसोई का काम केवल गांधी नगर में ही आकर ठप नहीं हो जाएगा इसके बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक नगर में भी ऐसा ही भोजनालय खोले जाने की योजना है ताकि जररूतमंद लोगों  की मदद हो सके। 

Advertisement

शानदार है गौतम गंभीर की सोच: गौतम गंभीर ने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जाति, पंथ, धर्म और वित्तीय हालात से परे सभी को स्वस्थ और स्वच्छ भोजन करने का अधिकार है। यह देखकर अफसोस होता है कि बेघर और बेसहारा लोगों को दिन में दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पाती।'

एक रुपये में मिलेगा भरपेट स्वादिष्ट भोजन: खबरों की मानें तो एक रुपये में लोगों को पोष्टिक खाना दिया जाएगा। दोपहर के भोजन में लोगों के लिए चावल, दालें और सब्जी देने का कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं इसके अलावा एक समय में 100 लोगों के खाना खाने की व्यवस्था होगी लेकिन कोविड के चलते फिलहाल 50 लोगों को ही एक साथ खाने की अनुमति दी जाएगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार