टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पत्नी सफा बेग के संग तस्वीरें शेयर करते हैं। इरफान पठान अपनी पत्नी सफा बेग (Safa Baig) की जो भी तस्वीरें शेयर करते हैं उन फोटोज में ज्यादातर फोटोज में उनकी बेगम बुर्के में नजर आती हैं। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सफा सऊदी अरब की चर्चित मॉडल रह चुकी हैं।

Advertisement

28 फरवरी, 1994 को जन्मीं सफा बेग मिर्जा फारुख बेग की बेटी हैं। मिर्जा फारुख बेग सऊदी अरब के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। सफा सऊदी अरब की चर्चित मॉडल होने के साथ ही मीडिया इंडस्ट्री का बहुत ही पॉपुलर चेहरा भी रह चुकी हैं। सफा की कई तस्वीरें नामी पत्रिकाओं में भी छप चुकी हैं।

Advertisement

  

रिपोर्टस की  मानें तो सफा एक पब्लिक रिलेशन कंपनी में भी काम कर चुकी हैं। इरफान पठान संग उनकी पहली मुलाकात दुबई में ही हुई थी। दुबई में हुई थी। वहीं अगर सफा की स्टडीज के बारे में बात करें तो फिर वह सऊदी अरब के जेद्दा में ही बड़़ी हुईं और इंटरनेशनल इंडियन स्कूल से उनकी पढ़ाई हुई है।

इरफान पठान ने सफा बेग के साथ  2016 में निकाह किया था। दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और उनका एक प्यारा सा बेटा भी है। सफा और इरफान ने अपने बेटे का नाम इमरान खान पठान रखा है। इमरान खान को भी अपनी मां सफा के साथ कई तस्वीरों में देखा गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार