टीम इंडिया के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। विनोद कांबली बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच विनोद कांबली ने अपने फैब फोर (पसंदीदा चार खिलाड़ी) प्लेयर्स के नाम बताए हैं। विनोद कांबली की लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर की ऑफिशियल एप 100MB ने ट्वीट के माध्यम से सवाल किया था कि क्रिकेट में आपका फैब फोर कौन हैं? विनोद कांबली ने इस सवाल के जवाब में जहां भारतीय खिलाड़ियों पर ही सबसे ज्यादा भरोसा जताया वहीं उन्होंने एक भी ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश खिलाड़ी को अपनी लिस्ट में शामिल नहीं किया।  

Advertisement

विनोद कांबली ने अपनी लिस्ट में सुनील गावस्कर को नंबर 1 पर रखा है। वहीं नंबर 2 पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का नाम शामिल हैं। नंबर 3 पर कांबली ने अपने जिगरी दोस्त सचिन तेंदुलकर तो वहीं नंबर 4 पर टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान  विराट कोहली का नाम लिया है।

बता दें कि अगर वर्तमान समय में खेल रहे खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और स्टीव स्मिथ का नाम इस लिस्ट में लिया जाता है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी फैब फोर की लिस्ट में शामिल होने का माददा रखते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार