21 जून। संन्यास ले चुके आय़रलैंड के दिग्गज क्रिकेटर एड जोएस एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। आपको बता दें कि काउंटी टीम ससेक्स ने अपने पूर्व कप्तान एड जोएस के लिए एक टी-20 विदाई मैच रखने का फैसला किया है।
Advertisement
यह विदाई मैच आयरलैंड बनाम ससेक्स के बीच रविवार को खेला जाएगा। आपको बता दें कि आयरलैंड की तरफ से 77 वनडे में उन्होंने 38.0 की औसत से 2622 रन बनाए जिसमें 6 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है। वहीं 18 टी- 20 इंटरनेशनल मैच में 405 रन बनाए हैं।
गौरतलब है कि भारत की टीम 27 और 29 जून को आयरलैंड के खिलाफ टी- 20 मैच खेलेगी ऐसे में आयरलैंड टीम के लिए यह अभ्यास मैच भारत के खिलाफ मैच से पहले तगड़ा अभ्यास मैच साबित हो सकता है।