IPL 2020, CSK vs MI: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस (Scott Styris) ने चैन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्कॉट स्टायरिस को लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना अब खत्म हो चुकी है। तीन बार के आईपीएल चैंपियन का आईपीएल 2020 का सीजन काफी खराब रहा है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान स्कॉट स्टायरिस ने कहा, 'संक्षिप्त में कहूं और यह कहते हुए मुझे दुख हो रहा है। मुझे लगता है चैन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीजन 13 की पहली टीम है जो इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। सीएसके के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने पिछले मैच के बाद कहा था कि टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है। टीम की उम्र भी लगातार बढ़ रही है और यह टीम अब एक तरह से बूढ़ी हो चुकी है। खिलाड़ियों की उम्र बढ़ती है तो प्रदर्शन में भी किसी न किसी स्तर पर गिरावट तो आती ही है। सीएसके के लिए यह साल वही है।'

Advertisement

स्कॉट स्टायरिस ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि सीएसके ने पिछले साल के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन उस सीएसके की टीम में बहुत सारे मैच विनर थे जो अब बूढ़े हो गए हैं और फॉर्म के लिए जूझते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह खिलाड़ी कुछ बदलाव करें इस बात की संभावना काफी कम है। फाफ डु प्लेसिस और दीपक चाहर के अलावा सीएसके की टीम में किसी के प्रदर्शन में निंरतरता नहीं दिखी।

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल चैन्नई सुपर किंग्स की टीम 6 अंकों के साथ बॉटम पर है। सीएसके को आईपीएल सीजन 13 में अपनी उम्मीद बरकरार रखने के लिए बाकी बचे सभी 4 मुकाबलों को जीतना बेहद जरूरी है। सीएसके की टीम को अपना अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। मुंबई इंडियंस की टीम 9 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार