लाहौर, 17 मार्च | पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को उम्मीद है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के स्थगित किए जाने के बाद चीजें बेहतर होंगी। पीएसएल को मंगलवार को स्थागित कर दिया गया है। इस कदम की कई पूर्व क्रिकेटरों ने तारीफ की है और कहा है कि स्वास्थ सबसे पहले है।

Advertisement

अकरम ने ट्वीट किया, "मैं उन सभी स्थानीय, विदेशी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो हमारी पसंदीदा पीएसएल में शमिल थे। अब जब हमने उन्हें घर भेज दिया है तो उम्मीद है कि वो सुरक्षित रहें और अल्लाह से दुआ करें कि चीजें बेहतर हो जाएं।"

Advertisement

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, "हम बाकी देशों के साथ खड़े हो रहे हैं और पूरे विश्व के साथ हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय आपदा है। हमें इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी तरह से जानमाल का नुकसान न हो। हमें एक साथ मिलकर लड़ना चाहिए। पीएसएल के माध्यम से हमने संदेश दे दिया है कि पाकिस्तान सुरक्षित है।"

शाहिद अफरीदी ने कहा कि पीएसएल का स्थगित होना निराशाजनक है लेकिन खिलाड़ियों का स्वास्थ और सुरक्षा पहले आती है।

उन्होंने कहा, "पीएसएल का अंत इस तरह से देखना दुखद है, लेकिन सभी का स्वास्थ और सुरक्षा सबसे पहले है। खासकर वो जो अपने घर वापस जा रहे हैं। शायद फैसला कुछ दिन पहले लिया जा सकता था। जहां तक ट्रॉफी की बात है तो अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम को ट्रॉफी मिलनी चाहिए।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार