लाहौर, 25 मई | पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज तौफिक उमर शनिवार को कोरोनावायरस पॉजिटीव पाए गए। उमर ने पाकिस्तान के लिए 44 टेस्ट, 11 वनडे खेले हैं और क्रमश: 2,963 और 504 रन बनाए हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेला था।

Advertisement

उमर ने जियो न्यूज से कहा, "मैंने बुखार महसूस करने के बाद अपना टेस्ट करवाया और टेस्ट पॉजिटीव पाया गया। मेरे लक्षण गंभीर नहीं थे। मैंने अपने को एकांतवास में रख लिया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि मेरी सलामती की दुआ करें।"

उमर इस बीमारी से संक्रमित होने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले माजिद हक (स्कॉटलैंड), जफर सरफराज (पाकिस्तान), सोलो एनक्वेनी (दक्षिण अफ्रीका) भी इससे संक्रमित पाए गए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार