Harmanpreet Kaur step down as India captain: भारत की दिग्गज क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने मंगलवार, 06 अक्टूबर को अचानक से एक बड़ा फैसला लिया और भारतीय महिला टीम की कैप्टेंसी की पॉजिशन छोड़ दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी। ऐसा करके हरमनप्रीत कौर ने करोड़ों भारतीय फैंस के दिल तोड़ दिए हैं।

छोड़ी कैप्टेंसी, नहीं छोड़ा क्रिकेट: भारतीय फैंस और टीम इंडिया के लिए राहत की खबर ये है कि हरमनप्रीत कौर ने सिर्फ कैप्टेंसी छोड़ी है और वो एक क्रिकेटर के तौर पर भारतीय टीम की सेवा करना जारी रखेंगी। वो टीम इंडिया की एक चैंपियन और लीजेड क्रिकेटर हैं। उन्होंने देश के लिए अब तक 8 टेस्ट, 164 वनडे और 210 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।

Team India को बनाया चैंपियन: 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की एक चैंपियन कैप्टन हैं। उनके रिकॉर्ड खुद इसकी गवाही देते हैं। हरमन की लीडरशिप में भारतीय महिला टीम ने एक ODI वर्ल्ड कप, तीन एशिया कप और एशियन गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। हाल ही में जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 के विमेंस क्रिकेट कॉम्पिटिशन में टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही गोल्ड मेडल जीता।

बताते चलें कि हरमनप्रीत कौर विमेंस टी20 इंटरनेशनल में एक टीम की कैप्टेंसी करने वाली दुनिया की नंबर-1 कैप्टन हैं। उन्होंने T20I में भारत की 155 मैचों की कैप्टेंसी करके ये रिकॉर्ड बनाया। उनके बाद इस लिस्ट में चमारी अट्टापट्टू हैं, जिन्होंने श्रीलंका को 127 टी20 मैचों में लीड किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब कौन बनेंगी भारत की कप्तान?: हरमनप्रीत  कौर ने कैप्टेंसी छोड़ दी है, ऐसे में अब भारतीय टीम को नए कैप्टन की तलाश होगी। इस जिम्मेदारी के लिए बेस्ट खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं। वो लंबे समय से हरमनप्रीत कौर की डिप्टी रही हैं। उन्होंने देश को 18 टी20 और 4 वनडे में कैप्टन भी किया है।

हरमनप्रीत कौर के शानदार आंकड़ें: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया हरमनप्रीत कौर एक चैंपियन क्रिकेटर हैं। टीम इंडिया के लिए उनके योगदान का अनुमान आप उनके शानदार आंकड़ों से लगा सकते हैं। उन्होंने देश के लिए अब तक 8 टेस्ट में 304 रन, 164 वनडे में 4541 रन और 210 टी20 इंटरनेशनल में 4346 रन बनाए हैं। भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि वो आगे भी ऐसे ही योगदान दे और टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में मदद करें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार