विराट कोहली और बाबर आजम इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इन दोनों को लेकर कई दिग्गज अक्सर तुलना करते रहते हैं और ज्यादातर एक्सपर्ट्स का कहना होता है कि इन दोनों की तुलना की ही नहीं जा सकती क्योंकि विराट कोहली इस समय बाबर आजम से बहुत आगे हैं। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज राणा नावेद-उल-हसन ऐसा नहीं मानते हैं और उन्होंने भी इस तुलना पर अपनी राय दी है।

Advertisement

इसके साथ ही नावेद से ये भी पूछा गया कि अगर वो अपनी पीक पर होते तो किसे आउट करना उनके लिए आसान होता? तो उन्होंने यहां पर भी विराट कोहली का नाम लिया और कहा कि तकनीकी रूप से बाबर आजम काफी मज़बूत हैं इसलिए अगर वो गेंदबाजी कर रहे होते तो उनके लिए विराट को आउट करना बहुत आसान होता।

Advertisement

नादिर अली पोडकास्ट पर बोलते हुए राणा नावेद ने कहा, “बाबर आजम तकनीकी मामले में विराट कोहली से अधिक मजबूत हैं। वो हमेशा फॉर्म में रहते हैं, लेकिन मैं कोहली के बारे में यही बात नहीं कह सकता। आपने देखा होगा कि हाल में उन्हें एक अर्धशतक बनाने में 1 साल लग गया था लेकिन विराट कोहली के पास बाबर आजम से ज्यादा शॉट्स हैं क्योंकि वो आईपीएल जैसी बड़ी लीग में कई गेंदबाजों को खेलते हैं।''

जब उनसे पूछा गया कि वो बाबर और विराट में से किसे आसानी से आउट कर देते तो पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने फिर कोहली का नाम लिया। उन्होंने कहा, “अगर मैं लय में होता तो मैं आसानी से विराट कोहली को आउट कर सकता था। मेरा आउट स्विंगर बहुत अच्छा है तो इसलिए मैं उसे बोल्ड या एलबीडब्ल्यू करने की बजाय स्लिप कॉर्डन में आउट करने के लिए आउटस्विंगर फेंकता।''

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार