मुंबई के स्पिन गेंदबाज अंकित चव्हाण (Ankeet Chavan) चर्चा में हैं। अंकित चव्हाण ने बीसीसीआई (BCCI) से उन पर लगे बैन को हटाने का पत्र जारी करने का अनुरोध किया है। साल 2018 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप के चलते अंकित चव्हाण पर लाइफटाइम बैन लगाया गया था।

Advertisement

अंकित चव्हाण के अलावा राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज एस श्रीसंत और अजीत चंडीला पर भी लाइफटाइम बैन लगा था जिसे बाद में घटाकर 7 साल तक कर दिया गया था। आइए नजर डालते हैं अंकित चव्हाण के करियर पर-

Advertisement

37 साल के अंकित चव्हाण ने आईपीएल में 13 मैच खेले हैं। जब उनपर यह आरोप लगा था तब वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में खेले गए 13 मैचों में अंकित के नाम 7.89 की इकोनोमी रेट से महज 8 विकेट हैं। वहीं 9 लिस्ट A के मैचों में अंकित के नाम 7 विकेट हैं। 

बता दें कि अंकित चव्हाण ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, 'मेरा बैन लोकपाल ने पिछले साल घटा दिया था और सजा के 7 साल भी सितंबर 2020 को खत्म हो गए थे। 3 मई को मुझे लोकपाल से एक पत्र मिला जिसे बीसीसीआई को भी भेजा गया है। यह 19 अप्रैल को हुई वर्चुअल सुनवाई के बाद था।'

 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार