साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दमपर दुनियाभर के दिग्गज गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया था। लेकिन, क्रिकेट जगत में ऐसे भी गेंदबाज रहे जिन्होंने एबी डी विलियर्स को परेशान किया। एबी डी विलियर्स ने cricket.com.au के साथ बातचीत के दौरान टॉप 5 खतरनाक गेंदबाजों का चुनाव किया।
एबी डी विलियर्स ने सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया दिग्गज शेन वॉर्न का लिया। एबी डी विलियर्स ने कहा, 'शेन वॉर्न शानदार गेंदबाज हैं लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उन्हें खेलना नामुमकिन था। लेकिन, शुरुआत में जब मैं 22 साल का था और गेंदबाज शेन वॉर्न थे और विकेटकीपर गिलक्रिस्ट तब उन्हें खेलना थोड़ा मुश्किल लगा।'
एबी डी विलियर्स ने इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का नाम लिया। एबी डी विलियर्स ने कहा मोहम्मद आसिफ के खिलाफ बल्लेबाजी करना वाकई थोड़ा मुश्किल था। इसके अलावा एबी डी विलियर्स ने अपनी लिस्ट में दो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को शामिल किया।
एबी डी विलियर्स ने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया है। डी विलियर्स ने ब्रॉड की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके खिलाफ बल्लेबाजी करना वाकई मुश्किल रहा पिछले 5 सालों को अगर उठाकर देखें तो आप पाएंगे कि स्टुअर्ड ब्रॉड पूरी तरह से नए गेंदबाज के रूप में सामने आए हैं।
एबी डी विलियर्स ने इन 5 गेंदबाजों को चुना: शेन वॉर्न, मोहम्मद आसिफ, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, स्टुअर्ड ब्रॉड