श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana) की 41 साल की आयु में श्रीलंका के अंबालांगोडा में उनके घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्रीलंका पुलिस के अनुसार जांच जारी है औऱ फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है।
बता दें कि निरोशन का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा था और उन्होंने 2004 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर गिया था। तेज गेंदबाजी के साथ-साथ वह बल्लेबाजी भी कर लेते थे। निरोशन ने साल 2000 में अंडर 19 डेब्यू किया औऱ फिर 2002 में टीम के कप्तान बने।
निरोशन श्रीलंका की नेशनल टीम के लिए नहीं खेल पाए। लेकिन एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा और फरवेज महरूफ जैसे स्टार श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ अंडर-19 स्तर पर औऱ फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले।
निरोशन ने 12 फर्स्ट क्लास मैच में 269 रन बनाए और 19 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आठ लिस्ट ए मैच में उनके बल्ले से 48 रन और 5 विकेट चटकाई।