जिम्बाब्वे के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर गाइ व्हिटाल (Guy Whittal) तेंदुए के हमले से चमत्कारिक ढंग से बच गए। खून से लपपत हालत में उन्हें जिम्बाब्वे के बफ़ेलो रेंज से एयरलिफ्ट कर हरारे ले जाया गया, जहा उनकी आपातकालीन सर्जरी हुई। 

 
Advertisement

व्हिटाल की पत्नी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की, जिसमें एक फोटो में वह खून से लतपत दिख रहे और दूसरी फोटो इलाज के बाद की है। 

Advertisement

व्हिटाल जिम्बाब्वे में एक सफारी बिजनेस चलाते हैं और द डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार जिम्बाब्वे के हुमानी में उसके द्वारा संचालित कंजर्वेंसी में ट्रैकिंग के दौरान उन पर तेंदुए ने हमला किया। 

ऑलराउंडर व्हिटाल ने जिम्बाब्वे के लिए 46 टेस्ट औऱ 147 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2207 और 2705 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 51 विकेट और वनडे में 88 विकेट चटकाए हैं। बता दें कि उन्होंने वनडे में अपना डेब्यू मैच 1993 हीरो कप में श्रीलंका के खिलाफ बिहार के पटना में खेला था।

Also Read: Live Score

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब व्हिटाल पर किसी जंगली जानवर से सामना हुआ है। इससे पहले 2013 में रात भर व्हिटाल के बेड के नीचे 8 फुट लंबा मगरमच्छ छिपा हुआ था। व्हिटाल को सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान पता चला था कि पूरी रात उनके बेड के नीचे एक मगरमच्छ था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार