आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमारियो शेफर्ड ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने मुकाबले की तस्वीर ही बदल दी। स्कॉटलैंड के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार विकेट झटकते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया। शेफर्ड टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले वेस्टइंडीज गेंदबाज़ बने। उनकी घातक गेंदबाज़ी ने मैच को वेस्टइंडीज के पक्ष में पूरी तरह मोड़ दिया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 35 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की।

Advertisement

मैच में असली मोड़ 17वें ओवर में देखने को मिला, जब वेस्टइंडीज के तेज़ गेंदबाज़ रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड की जमी-जमाई पारी को तहस-नहस कर दिया। शेफर्ड ने ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू क्रॉस (11), तीसरी गेंद पर माइकल लीस्क (0) और चौथी गेंद पर ऑलिवर डेविडसन (0) को आउट कर लगातार तीन बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर हैट्रिक पूरी की। यही नहीं, उन्होंने आखिरी गेंद पर साफ्यान शरीफ (0) के रुप में एक और विकेट झटकते हुए अपने तीन ओवर के स्पेल में कुल पांच विकेट अपने नाम किए।

VIDEO:

इस प्रदर्शन के साथ रोमारियो शेफर्ड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले वेस्टइंडीज खिलाड़ी बन गए। वह टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल नौवें गेंदबाज़ भी बने। शेफर्ड ने 3 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जिससे स्कॉटलैंड की टीम 147 रन पर सिमट गई।

टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी (साल और विरोधी टीम के साथ):

  1. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) – 2007 बनाम बांग्लादेश
  2. कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) – 2021 बनाम इंग्लैंड
  3. वनिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 2021 बनाम दक्षिण अफ्रीका
  4. कर्टिस कैम्फर (आयरलैंड) – 2021 बनाम नीदरलैंड्स
  5. जोश लिटिल (आयरलैंड) – 2022 बनाम न्यूज़ीलैंड
  6. कार्तिक मेयप्पन (यूएई) – 2022 बनाम श्रीलंका
  7. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 2024 बनाम अफगानिस्तान
  8. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 2024 बनाम बांग्लादेश
  9. क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड) – 2024 बनाम अमेरिका
  10. रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज) – 2026 बनाम स्कॉटलैंड
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इससे पहले वेस्टइंडीज ने बल्लेबाज़ी करते हुए 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। शिमरोन हेटमायर ने 36 गेंदों में 64 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे। ब्रैंडन किंग ने 35 रन, रोवमैन पॉवेल ने 24 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 रन की अहम पारियां खेलीं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार