नई दिल्ली, 7 जनवरी| भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने चार दिन के टेस्ट मैच को अपना समर्थन दिया है और कहा है कि यह आगे जाने के लिए अच्छा विचार है। पठान ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है।

Advertisement

पठान ने आईएएनएस से कहा, "मैं यह बात काफी दिनों से कहता आ रहा हूं कि चार दिन के टेस्ट मैच आयोजित कराए जाने चाहिए। मुझे लगता है कि आगे जाने का सही तरीका है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम रणजी ट्रॉफी में भी चार दिन के टेस्ट मैच खेलते हैं और परिणाम भी आते हैं। तो टेस्ट मैच क्यों नहीं?"

बाएं हाथ के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, "आज के दिनों में परिणाम लगातार आ रहे हैं लेकिन चार दिन के टेस्ट मैच होते हैं तो हर मैच में परिणाम आएंगे.. मैं पूरी तरह से चार दिन के टेस्ट मैच को लेकर सहमत हूं।"

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 में चार दिन के टेस्ट मैच को आयोजित कराने पर विचार कर रही है।

पठान का यह बयान उस समय आया है जब सचिन तेंदुलकर, ग्लैन मैक्ग्रा, गौतम गंभीर, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज इसके खिलाफ बोल चुके हैं।

Advertisement

वहीं, आईसीसी की क्रिकेट समिति इस मामले को लेकर 27-31 मार्च में दुबई में होने वाली बैठक में चर्चा करेगी।
 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार