WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले WTC फाइनल मुकाबले को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। इस फाइनल मुकाबले को कौन जीतेगा इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है। सुनील गावस्कर से लेकर कुमार संगकारा तक इस मैच के लिए नियुक्त किए गए सभी 8 कमेंटेटर्स ने भी इस मैच के विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है।

Advertisement

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और दिनेश कार्तिक ने भारत के इस फाइनल को जीतने की भविष्वाणी की है। इनके अलावा श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के साथ साथ माइक आर्थटन और इशा गुहा को भी लगता है कि टीम इंडिया WTC फाइनल मुकाबला जीतकर यह ट्रॉफी उठाएगी। 

Advertisement

अन्य तीन कमेंटेटर की बात करें तो न्यूजीलैंड के दोनों ही पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल और क्रैग मैकमिलन ने अपनी टीम के जीत का दावा किया है वहीं सबसे अलग भविष्यवाणी इयान बिशप ने की है। इयान बिशप के अनुसार WTC फाइनल मुकाबला ड्रॉ होगा। बता दें कि WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ चुका है।

वहीं अगर दूसरे दिन के खेल की बात करें तो दूसरे दिन का खेल अपने निर्धारित समय यानी भारतीय समय के अनुसार 3 बजे दोपहर से ही शुरू होगा। साउथैम्पटन में कल के दिन बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। आखिरकार मैच ऑफिशियल को पहले दिन के खेल को रद्द घोषित करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार