हरारे, 24 मार्च | आयरलैंड के खिलाफ क्वालीफायर में जीत हासिल कर अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टानिकजाई ने यह जीत अपने देश के लोगों को समर्पित की है। अफगनिस्तान ने यहां खेले जा रहे विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल सुपर सिक्स मैच में आयरलैंड को पांच विकेट से मात देकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, स्टानिकजाई ने कहा, "मैं आपको बता नहीं सकता कि हमारे देश में लोग कितने खुश होंगे क्योंकि हमारे देश में हर कोई इस खेल को पसंद करता है और हमारा समर्थन करता है। पहले राउंड के बाद हमारे क्वालीफाई करने की 10 फीसदी संभावनाएं थीं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन देश से मिले समर्थन और लोगों की दुआओं, सोशल मीडिया के माध्यम से मिले संदेशों के बाद हमारे लिए यह सिर्फ हमारा सपना नहीं रह गया था, यह अफगानिस्तान का सपना बन गया था। हम इस जीत को अफगानिस्तान के लोगों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने हमारा समर्थन किया।"

उन्होंने कहा, "टीम के हर सीनियर खिलाड़ी का सपना विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना था क्योंकि वह जानते थे कि यह उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है। आप उनके जश्न में इस बात की खुशी देख सकते हैं। वो जिस तरह से खेले थे उसके बाद वह जीत के हकदार थे। हम बेहद खुश हैं।"

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

इस क्वीलाफाइंग टूर्नामेंट से दो टीमें 2019 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली थी। अफगानिस्तान के अलावा दो बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज ने भी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार