क्रिकेट के मैदान पर मैच से पहले खिलाड़ियों को माइंड गेम खेलते हुए देखा जा चुका है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने इसी सिलसिले में एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सईद अजमल जिन्होंने 2012 के वक्त यह कहकर खलबली मचा दी थी कि बहुत जल्द तीसरा आने वाला है।

Advertisement

सईद अजमल वो गेंदबाज हैं जो दूसरा डिलीवरी करने के लिए काफी जाने जाते थे। सईद अजमल ने इस तीसरा के पीछे की मजेदार कहानी बताई है। 

Advertisement

सईद अजमल ने पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल पर बोलते हुए कहा था, '2012 की बात है जब इंग्लैंड हमारे यहां खेलने आया था दुबई में तब मेरे मैनेजर ने मुझसे कहा था सईद भाई कुछ ऐसी बात करो जिससे इंग्लैंड के खेमे में खलबली मच जाए। और वो लोग परेशान हो जाएं। तब फिर मैंने कहा था कि मेरा तीसरा आ रहा है। दरअसल, तीसरा मेरा बच्चा आ रहा था दुनिया में। मैंने डिलीवरी की बात ही नहीं की थी।'

सईद अजमल की बात सुनकर न्यूज चैनल पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। वहीं अगर सईद अजमल के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो उन्होंने पकिस्तान के लिए 35 टेस्ट, 113 वनडे और 64 टी-20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट मैचों में सईद अजमल के नाम 178 विकेट वहीं वनडे में 184 तो टी-20 में इस गेंदबाज ने 85 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार