Smriti Mandhana National Crush: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। इस बीच स्मृति मंधाना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

Advertisement

जीत के बाद टीम को शैंपेन दी जाती है लेकिन शायद इसकी सुंगध स्मृति मंधाना को बिल्कुल भी पंसद नहीं आती और वह इससे बचने की कोशिश करती हैं। स्मृति मंधाना को ऐसा करता देखकर उनकी साथी खिलाड़ी जबरन उन्हें शैंपेन से नहलाने की कोशिश करती हैं। झूलन गोस्वामी के हाथ में शैंपेन की बोतल होती है और अन्य खिलाड़ी जबरदस्ती स्मृति मंधाना को खींचकर शैंपेन के पास लाती हैं।   

Advertisement

वीडियो में स्मृति मंधाना शैंपेन से बचने की भरसक कोशिश करती हुई नजर आती हैं लेकिन वह अपनी इस कोशिश में कामयाब नहीं हो पातीं और झूलन गोस्वामी उन्हें शैंपेन से नहला देती हैं। मालूम हो कि वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती भारतीय महिला स्मृति मंधाना ही हैं। इसके अलावा सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी स्मृति मंधाना के नाम ही दर्ज है। 

स्मृति ने 2013 में जब भारत के लिए पहला मैच खेला था तब उनकी उम्र महज 17 साल की थी। स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ टी20 मुकाबले से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उसी साल उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला मुकाबला भी खेला था। स्मृति मंधाना के टेस्ट करियर की बात करें तो फिर 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ मंधाना को पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार