नई दिल्ली, 28 अगस्त | भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा करने की बात कहने पर उन्हें फटकार लगाई है।

Advertisement

भारतीय सरकार ने हाल ही में राज्य से अनुच्छेद 370 को हटाया है जिसके बाद अफरीदी ने कहा था कि वह कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं और इस बात को जाहिर करने के लिए वह नियंत्रण रेखा का दौरा करेंगे। 

 
Advertisement

गंभीर ने ट्वीट किया, "साथियों, इस फोटो में शाहिद अफरीदी, शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि शाहिद अफरीदी को, शाहिद अफरीदी को शर्मिदा करने के लिए क्या करना चाहिए ताकि इसमें कोई शक न रह जाए कि शाहिद अफरीदी ने बड़ा होने से इनकार कर दिया है। मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन किंडरगार्डन ऑर्डर कर रहा हूं।"

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की थी कि कश्मीरी लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उनके देश में हर सप्ताह 30 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अफरीदी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद (मुहम्मद अली जिन्ना की मजार) पर उपस्थित रहूंगा।"

उन्होंने कहा, "कश्मीरी भाइयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें। छह सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाऊंगा।"

Advertisement

अफरीदी ने इससे पहले भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की थी। 

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद भी पहले ही यह चुके हैं कि वह भी एलओसी का दौरा करेंगे। 

अफरीदी से पहले पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान ने मंगलवार को एलओसी के पास के इलाके का दौरा किया था। 

Advertisement

नियंत्रण रेखा से तीन किलोमीटर पहले चखोटी नाम की जगह तक उनकी इस यात्रा का प्रबंध पाकिस्तानी सेना ने किया था और इसके लिए आमिर ने पाकिस्तानी सेना का आभार भी जताया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार