नई दिल्ली, 6 जुलाई| पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि कैसे दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर उन्हें हमेशा पहली गेंद का सामना करने के लिए भेजते थे और खुद नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े होते थे। सचिन और गांगुली की सलामी जोड़ी ने 1996 से 2007 तक 50 ओवरों के मैच में 136 पारियों में 6609 रन बनाए। इसमें 21 शतक और 23 अर्धशतकीय साझेदारी रही है।

Advertisement

मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत में गांगुली से जब पूछा गया कि जब आप वनडे में पारी की शुरुआत करते थे तो क्या सचिन पाजी आपको हमेशा पहली गेंद खेलने के लिए कहते थे?

Advertisement

गांगुली ने इसका जवाब देते हुए कहा, "हमेशा। उन्होंने हमेशा ऐसा किया। उनके (सचिन) पास इसका जवाब भी होता था। मैं उन्हें कहता था कि कभी-कभार आप भी पहली गेंद का सामना करो। हमेशा मुझे ही पहली गेंद खेलने को कहते हो। उनके पास इसके दो जवाब होते थे।"

उन्होंने कहा, "पहला, 'मुझे लगता है कि मैं अच्छे फॉर्म में हूं और मुझे नॉन-स्ट्राइकर पर ही रहना चाहिए।' वहीं अगर फॉर्म अच्छा न हो तो उनका दूसरा जवाब होता था, 'मुझे नॉन-स्ट्राइकर पर ही रहना चाहिए, इससे मुझ पर दबाव कम होता है।' अच्छे या बुरे फॉर्म के लिए उनके पास एक ही जवाब होता था।"

गांगुली ने साथ ही कहा कि एक बार उन्होंने सचिन को पहली गेंद खेलने के लिए मजबूर किया था।

पूर्व कप्तान ने कहा, "जब तक तुम उनसे आगे निकलकर नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े नहीं हो जाओ, अब सचिन टीवी पर हैं और अब उन्हें पहली गेंद खेलनी पड़ेगी। ऐसा एक या दो बार हुआ है, मैं उनसे आगे निकलकर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़ा हो गया।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार