Gautam Gambhir Birthday: मिस्टर फाइनल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले गौतम गंभीर के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े 3 मजेदार किस्से जब उन्होंने पाकिस्तान टीम की हवा निकाल दी थी।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल 2007: ये वो मौका था जिसे शायद ही कोई भारतीय फैंस कभी भूल पाएगा। पाकिस्तान की आग उगलती गेंदबाजी के सामने गौतम गंभीर टिक गए और 54 गेंदों पर 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। धोनी, युवराज, रॉबिन उथप्पा सबको सस्ते में निपटाने के बाद पाकिस्तान के हौंसले बुलंद थे लेकिन गौतम गंभीर ने उनके वर्ल्ड कप जीतने की उम्मदों को तार-तार कर दिया।

Advertisement

शाहिद अफरीदी को सिखाया सबक: गौतम गंभीर से उलझना पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी के जीवन की सबसे बड़ी गलती होगी। बात साल 2007 की कानपुर वनडे की है जब चौका खाने के बाद अफरीदी चिढ़ गए और गंभीर को परेशान करने के लिए उनके रन लेने के बीच में आने लगे। इसके बाद गौतम गंभीर ने अफरीदी को लाइव मैच को दौरान खूब ज़लील किया था।

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

कामरान अकमल कर रहे थे दुखी: एशिया कप 2010 में ये वाक्या घटा जब पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल गौतम गंभीर के खिलाफ बार-बार जोरदार अपील करके अंपायर से उन्हें आउट देने के लिए दबाव बना रहे थे। कामरान अकमल के इस पैतरे को गौतम गंभीर समझ गए और कामरान अकमल को ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान खरी-खरी सुनाई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार