आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 10वें मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन के विशाल अंतर से हराकर उन्हें टूर्नामेंट की दूसरी हार थमा दी। ऑस्ट्रेलिया की लगातार दो हार ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है और आलोचकों ने पैट कमिंस की क्लास लगानी शुरू कर दी है। पैट कमिंस के आलोचकों में गौतम गंभीर का नाम भी शामिल हो गया है। 

Advertisement

गंभीर ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद यहां तक कह दिया कि स्टीव स्मिथ को वनडे टीम की कप्तानी करनी चाहिए जबकि पैट कमिंस इस टीम में जगह ही नहीं डिजर्व करते हैं। अफ्रीकी टीम के खिलाफ 312 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 40.5 ओवर्स में 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया की इस हार के बाद पैट कमिंस पर निशाना साधा और कहा, “ऑस्ट्रेलिया ने सफेद गेंद वाली क्रिकेट में कप्तानी पद के लिए स्टीव स्मिथ को ना चुनकर बड़ी गलती की। वो अलग ढंग से सोचता है। पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट में नेतृत्व कर सकते थे, स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करनी चाहिए। पैट कमिंस इस वनडे टीम में जगह ही नहीं डिजर्व करते हैं।''

Also Read: Live Score

गंभीर के इस बयान में कहीं न कहीं सच्चाई भी है क्योंकि भारतीय पिचों पर कमिंस की गेंदबाजी बेअसर साबित हो रही है और उनकी कप्तानी में भी दमखम नहीं नजर आ रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कमिंस आगे आने वाले मैचों में भी टीम में बने रहते हैं या ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट कोई बड़ा बदलाव करती है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में 9वें स्थान पर है और उनका नेट रनरेट भी नेगेटिव में है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार