19 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत की सीमित ओवर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म इन दोनों काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच रविवार को खबर आई थी कि 34 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है वह क्रिकेटरों के जीवन पर फिल्म बनाने के समर्थन में नहीं हैं। जिसके बाद सोशल नेटवर्किग साइट्स पर धोनी के फैंस गंभीर की जमकर आलोचना कर रहे थे। 

Advertisement

अब गौतम गंभीर ने इस पूरे मामले में ट्विटर पर सफाई दी है। गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा “मेरे आलोचक गलत समझ गए। मैं किसी क्रिकेटर की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक के खिलाफ नहीं हूं, बल्कि मैंने अपने ऊपर बनने वाली बायोपिक के बारे में ऐसा बयान दिया था।

इससे पहले गंभीर ने ट्वीट किया था कि “ट्वीट करके कहा था कि क्रिकेटर से अधिक जवानों देश की सेवा करते हैं। जवान देश को सुरक्षित रखते हैं, जो बायोपिक के हक़दार हैं। इससे बेहतर और कुछ प्रेरक नहीं होगा कि एक युवा अपने देश के लिए जान देने से भी नहीं कतराएं।

गौरतलब है कि गंभीर से क्रिकेटरों के ऊपर बायोपिक बनाए जाने को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसके जवाब में गंभीर ने कहा था 'बिल्कुल भी नहीं, मेरे हिसाब कि क्रिकेटरों पर बायोपिक नहीं बननी चाहिए। मेरे ख्याल से वो लोग, जिन्होंने क्रिकेटरों से अधिक देश के लिए योगदान दिया है, बायोपिक के हक़दार हैं। देश के कई लोगों ने शानदार काम किया है और इसलिए उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जानी चाहिए”।

इस बयान के सुर्खियों में आने के बाद धोनी के फैंस ने उनपर चौतरफा अटैक शुरू कर दिया था।  धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म “एमएस धोनी “द अनटोल्ड स्टोरी” 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार